पानीपत. हरियाणा में शनिवार सुबह पश्चिम विक्षोभ के असर से कई इलाकों में हल्की बारिश और कहीं बूंदाबांदी हुई। जबकि सोनीपत के राई इलाके में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली पूर्वी हवाओं के कारण कई जगह गेहूं की फसल बिछौना बन गई। करनाल में अधिकतम तापमान 24 से घटकर 18 डिग्री पर आ गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री पर पहुंच गया है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस बरसात का गेहूं की फसल को लाभ होगा। क्योंकि पिछले काफी समय से बरसात नहीं हुई है। यदि एक या दो बरसात और हो जाती है तो और भी लाभ मिलेगा।
16 से 20 तक फिर बूंदाबांदी के आसार
14 और 15 फरवरी को सुबह हल्की धुंध असर दिखा सकती है। दिन में धूप खिलने के आसार हैं। 16 फरवरी को एक और पश्चिम विक्षोभ प्रदेश में असर दिखा सकता है। इससे 16 से 20 फरवरी तक भी बूंदाबांदी हो सकती है।