पानीपत- रोहतक में 134 के तहत नि:शुल्क दािखलों को लेकर बैठक आज
शिक्षा नियमावली के नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में फ्री दािखलों को लेकर रविवार को रोहतक के छोटूराम पार्क में 10 बजे बैठक होगी। दो जमा पांच आंदोलन के संयोजक सतबीर हुड्डा ने बताया कि जिन बच्चों को पिछली बार दािखला नहीं मिल पाया था या जो बच्चे नए सत्र में इस नियम के तहत दािखला लेना चाहते हैं उनके अभिभावक बैठक में सकते हैं। यदि स्कूल दाखिला देने में आनाकानी करेंगे तो काेर्ट में अवमानना की यािचका लगाई जाएगी।