जिम्नास्टिक एसोसिएशन के प्रधान बने सूरजपाल
पानीपत |भारतीय जिम्नास्टिक संघ की तरफ से चुनाव अधिकारी के तौर पर पहुंचे हनुमान सिंह भादू की देखरेख में चुनाव हुआ। सूरजपाल अमू प्रधान बनाए गए हैं। खेल विभाग संयुक्त सचिव सुनीता शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, बिजेंद्र लोहान को महासचिव, बलबीर सिंह को वरिष्ठ सहसचिव, नरेश सेलपाड़, अनिल गुप्ता, दिनेश चौहान, नवीन भाटिया को उप प्रधान, राज रानी को रामकुमार भट्ट को सहसचिव, राजकुमार राघव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अनिल गोयल, उषा किरण, कृष्ण गोयत बलजीत सिंह को सदस्य चुना गया है। बिजेंद्र लोहान ने बताया कि खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर ना लगे और राष्ट्रीय प्रतियोगिता बेहतरी से हो इसके लिए इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला और खेल मंत्री अनिल विज की सहमति से फैसला लिया गया है।