पानीपत | यूथवीरांगनाएं संस्था की ओर से तहसील कैंप स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष बृज बाला ने कहा कि सबको एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ना है। इस अवसर पर संस्था की जिलाध्यक्ष रेनू चावला, लीना, संध्या, रवि, आशा, नेहा, सरस्वती आदि मौजूद रही।