पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रक से टकराई कार दादी-पोती की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां सहित 3 लोग पीजीआई रेफर

नेशनलहाईवे पर पट्टीकल्याणा के नजदीक हादसे में अंबाला के बिंजपुर निवासी दादी-पोती की मौत हो गई। जबकि युवती की मां सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाॅक्टर ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसा शुक्रवार देर रात साढ़े तीन बजे के करीब का है। जब वो कैथल स्थित एक शादी समारोह से राई लौट रहे थे। वहीं थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अंबाला जिले के गांव बिंजपुर निवासी बलविंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 12 फरवरी को कैथल में उनके भतीजे गगनदीप की शादी थी। शादी समारोह में शरीक होने के बाद शुक्रवार देर रात वो अपनी कार में सवार होकर कैथल से राई के लिए चले थे। कार 28 वर्षीय अर्जुन चला रहा था। आगे की सीट पर उनकी बेटी 17 वर्षीय श्रेया बैठी थी। जबकि पीछे के वो खुद, 40 वर्षीय उनकी प|ी राज, 75 वर्षीय मां शांति संजीव कुमार बैठे थे।

सुबह साढ़े तीन बजे के करीब वो पट्टीकल्याणा से करीब एक किलोमीटर आगे निकले तो आगे आगे चल रहे ट्रक के चालक ने वाहन को तेजगति लापरवाही से चलाते हुए साइड दबाकर कार के आगे अड़ा दिया। चालक अर्जुन ने कार को बचाना चाहा, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर सीधी ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में आगे की सीट पर बैठी उसकी बेटी श्रेया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक, उसकी प|ी, मां आदि बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। जहां से महिला राज, कार चालक अर्जुन संजीव कुमार को डाॅक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि शांति देवी को मृत घोषित कर दिया।

गाड़ी छोड़कर भाग गया चालक

घटनाके बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। जांच कर्मी एएसआई महावीर सिंह के मुताबिक बलविंदर के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ तेजगति लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। दादी-पोती के शवों का पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।

समालखा. ट्रकसे टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार।

खबरें और भी हैं...