पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘विकास के लिए करेंगे हर संभव काम’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत |गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर शनिवार को गांव सीठाना में पहुंचे। यहां गांव के सरपंच सतपाल के घर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बाजीगर समाज हमेशा से राजीनीति के चलते पिछड़ा रहा है। उनके समाज के लिए किसी ने प्रयास नहीं किया लेकिन अब वो समाज को किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहने देंगे। उन्होंने गांव के लोगों से अपील करते हुए कहा कि रोहतक में 21 फरवरी को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लें। इस दौरान गांव के सरपंच सतपाल ने गुहला विधायक कुलवंत का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...