विद्यार्थियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
पानीपत. डीएवीपब्लिक स्कूल थर्मल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के सातवें दिन समापन समारोह में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। शिविर अधिकारी नीलम अरोड़ा ने बताया कि प्राकृतिक आपदा मानव निर्मित आपदा के दौरान स्वयंसेवकों को अपनी दूसरों के जीवन की रक्षा करनी होती है। प्राकृतिक आपदाओं में फंसे लोगों की सहायता करनी चाहिए।