पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • विश्वकर्मा सभा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को किया सम्मानित

विश्वकर्मा सभा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को किया सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | हरियाणापिछड़ा एवं कमजोर वर्ग कल्याण निगम के अध्यक्ष रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों ने पिछले 60 साल कांग्रेस को वोट दिए, पर कभी मान-सम्मान नहीं मिला। बीजेपी ने समाज को सम्मान दिया है। वे यहां गोहाना रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा सभा द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सतबीर जांगड़ा ने की। मुख्य अतिथि चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा को शाल स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालक गुलाब पांचाल ने किया। जिला परिषद वार्ड 4 की पार्षद आशा पांचाल इसराना, ब्लाॅक समिति के सदस्य सलोनी धीमान बबैल, जितेंद्र धीमान अट्टा, राजबीर जांगड़ा ओसरी, सरपंच भौर भूपेंद्र धीमान, पंच जय किशन धीमान, अशोक जांगड़ा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, यशपाल ठाकुर, सतीश पांचाल, रोशन लाल धीमान, रघुबीर धीमान, रमेश जांगड़ा, विनोद पांचाल, कृष्ण बबैल, रामकरण जांगड़ा जयसिंह जांगड़ा मौजूद रहे।

पानीपत. सरपंचचुनी गई महिलाओं को किया सम्मानित।

खबरें और भी हैं...