हरियाणा साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष बने राधेश्याम
पंचकूलाके राधेश्याम शर्मा को हरियाणा साहित्य अकादमी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सिरसा की कुमुद बंसल को अकादमी का निदेशक बनाया गया है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक रोहतक के राम सज्जन पांडे डॉ. हरीश चन्द्र वर्मा, सोनीपत के डॉ. शिव कुमार खंडेलवाल, यमुनानगर के उमेश प्रकाश वत्स, सोनीपत के डॉ. अशोक बतरा, रेवाड़ी के प्रोफेसर रमेश चन्द्र शर्मा, फरीदाबाद की डॉ. अलका शर्मा, भिवानी के रमाकांत शर्मा, हिसार के डॉ. चन्द्र शेखर और कुरुक्षेत्र के धनी राम भारती को अकादमी का सदस्य बनाया गया है। बहादुरगढ़ के कृष्ण गोपाल, पानीपत के डॉ. अनुपम अरोड़ा, रोहतक के वीरेंद्र मधुर, पलवल की डॉ. संगीता गोयल और सिरसा के डॉ. राजकुमार निजात विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।