राजेश खोखर | पानीपत
राजेश खोखर | पानीपत
मौलिकशिक्षा निदेशालय के निर्देश पर शपथ ग्रहण से पहले पंचायतें गांव के सरकारी स्कूलों में अतिथि बनेंगी। स्कूलों में सरपंच और पंच अतिथि के तौर पर पहुचेंगे और इनके लिए खाने हलवा-पूरी बनाने की व्यवस्था की जाएगी।
एमएचआरडी ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि 11 फरवरी को स्कूलों में हमारी पंचायत-हमारी अतिथि कार्यक्रम आयोजित करें। इसमें गांव के नवनिर्वाचित सरपंच पंचों को बुलाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत का स्कूल स्टाफ से परिचय कराना और पंचायतों की स्कूलों में रुचि बढ़ाना है। इसके लिए सभी ने पोस्टर आदि छपवाए हैं और गांव में प्रचार किया जा रहा है।