पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • रोडवेज कर्मी बोले, 20 को पानीपत में आर पार की लड़ाई का फैसला लेंगे

रोडवेज कर्मी बोले, 20 को पानीपत में आर-पार की लड़ाई का फैसला लेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | रोडवेजकर्मचारी यूनियन संबंधित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर नेहरा ने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर उन्हें आंदोलन के लिए उकसा रही है। उन्होंने कहा कि पानीपत में 20 फरवरी को होने वाले सम्मेलन में सरकार से आर पार की लड़ाई की रणनीति तय की जाएगी तथा परिवहन मंत्री को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा जाएगा। नेहरा मंगलवार को यूनियन कार्यालय में कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।





उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर 2015 को परिवहन मंत्री के साथ मीटिंग में जिन मांगों पर सहमति बनी थी। उन्हें दो माह बीत जाने के बाद भी सरकार से कोई पत्र नहीं मिला है।

डिपो प्रधान ईश्वर शर्मा ने सरकार से प्राइवेट पॉलिसी रद्द करने तथा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की। उन्होंने सभी श्रेणियों में पदोन्नति करने, बोनस की स्थाई पॉलिसी बनाई जाने, परिवहन बेड़े में पांच हजार नई बसें शामिल करने तथा चालक-परिचालकों की पक्की भर्ती करने की मांग की। उन्होंने कहा कि २० फरवरी को पानीपत सम्मेलन में भिवानी डिपो की तरफ से काफी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। बैठक में प्रांतीय महासचिव जगमोहन आंतिल, चेयरमैन ओमप्रकाश ग्रेवाल जगदीश सांगवान ने भी कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर तोशाम सब डिपो प्रधान सुरेश कुमार, प्रेम सिंह, विकास, प्रदीप यादव, रामफल सिवाड़ा, प्रेम सिंह, महेंद्र कलसन, रमेश मान, विजय पंघाल समेत अनेक कर्मचारी थे।

खबरें और भी हैं...