पारा 3 डिग्री तक बढ़ा फिर बूंदाबांदी के आसार
दिनका तापमान 3 डिग्री तक बढ़ गया है। हिसार में मंगलवार को अधिकतम पारा 24.0 डिग्री और न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री पहुंच गया। करनाल में दिन का तापमान 21.40 और रात का तापमान 6.40 डिग्री दर्ज किया गया। इससे मौसम में गर्मी का अहसास होने लगा। अब अगले 24 घंटे में पश्चिम विक्षोभ (डब्ल्यूडी) प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इससे फिर मौसम बदलेगा। 10, 11 और 12 फरवरी को कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में बूंदाबांदी भी हो सकती है।
पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में एक बार फिर से ठंडक बढ़ सकती है। 13 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 14 15 को फिर बादल छा सकते हैं। यानी अगले 5 दिन मौसम गड़बड़ रह सकता है। गौरतलब है कि एक जनवरी से 3 फरवरी तक प्रदेश में औसतन 20 एमएम बरसात होती रही है, लेकिन इस बार एक एमएम से भी कम बरसात होने से सर्दी का एहसास कम ही रहा। इस समय बूंदाबांदी से भी प्रदेश में करीब 25.20 लाख हेक्टेयर गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा।
अगले पांच दिन पल-पल रंग बदलेगा मौसम