पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • बूंदाबांदी होते ही बिजली की 33 केवी लाइनों में आए फाल्ट

बूंदाबांदी होते ही बिजली की 33 केवी लाइनों में आए फाल्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | मौसममें बदलाव के साथ हुई बूंदाबांदी में शहर गांव की बिजली सप्लाई चरमरा गई। 33 केवी की 3 लाइनों में फाल्ट आने पर इनसे जुड़े गांव शहर के क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजली सुविधा केंद्रों क्षेत्र के अधिकारियों को फोन कर लाइनों में फाल्ट आने की सूचना दी।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बूंदाबांदी गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रहेगी, वहीं आने वाले दिनों में तेज बारिश होती है तो टमाटर की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। शनिवार सुबह दिन निकलने से पहले ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे बिजली सप्लाई की 33 केवी नारायणा लाइन में सुबह 6:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक, 33 केवी नोहरा लाइन में सुबह 9:10 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक, 33 केवी सनौली कलां लाइन में सुबह 10:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक बंद रही। बिजली निगम के एसई बीएस गर्ग ने बताया कि मौसम सामान्य होते ही लाइनों के फाल्ट ठीक कर दिए गए।

खबरें और भी हैं...