पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ईर्ष्या कर सभी से प्रेम करो : दिव्यानंद महाराज

ईर्ष्या कर सभी से प्रेम करो : दिव्यानंद महाराज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| शहरके इंसार बाजार स्थित प्रेम मंदिर धाम के 60वें वार्षिकोत्सव पर हो रहे प्रेम सम्मेलन का शनिवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। शंकराचार्य दिव्यानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि जैसे घोंसले में बच्चे मां का स्मरण करते हैं, ठीक उसी प्रकार से आप भी अपने इष्ट परमपिता परमात्मा का स्मरण करते रहेंगे तो आपको कभी भी कोई दुख नहीं हो सकता।

ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता एक महान ग्रंथ है, इसलिए इसे अपने घरों में लाएं और नित्य प्रति गीता का पाठ करें। प्रेम मन्दिर धाम कांता देवी महाराज ने कहा कि क्रोध की चरम सीमा पर भी गाली नहीं देनी चाहिए। इस कार्यक्रम में सनातन धर्म संगठन के प्रधान सूरज पहलवान, डा. महेन्द्र शर्मा, चंद्रभान वर्मा, जगदीश लाल ढींगड़ा, प्रमोद खेड़ा एडवोकेट, रमेश असीजा, रमेश माटा, युधिष्ठिर शर्मा, सूरज दुरेजा, राजेंद्र टुटेजा, पार्षद अशोक नारंग, सुशील बराड़ा आिद भक्तजन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...