पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महर्षि महोत्सव में भाग लेंगे 5 हजार आर्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | जिलेसे पांच हजार आर्य 14 फरवरी को दिल्ली में हाेने वाले महर्षि दयानंद जन्मोत्सव में भाग लेंगे। यह जानकारी आर्य युवा समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने दी। उन्होंने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिवस जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में 14 फरवरी को मनाया जाएगा जिसमें देश भर से एक लाख आर्य भाग लेंगे। हरियाणा से 25 हजार लोग समारोह में शामिल होंगे। प्रदेश से 800 बसों की व्यवस्था की गई है। इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। विशिष्ट अतिथि हिमाचल के गवर्नर आचार्य देवव्रत होंगे।

खबरें और भी हैं...