पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिफाइनरी में उत्पादकता सप्ताह का शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल काॅम्पलेक्स में प्रभारी कार्यकारी निदेशक विजय प्रकाश ने उत्पादकता सप्ताह का शुभारंभ किया। 18 फरवरी तक चलने वाले इस सप्ताह में कर्मचारियों को हर दिन उत्पादकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जाएगा। रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक बीवी रामागोपाल ने इंडियन ऑयल रिफाइनरीज के निदेशक संजीव सिंह का संदेश कर्मचारियों को सुनाया और उत्पादकता सप्ताह के दौरान आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी दी। प्रभारी कार्यकारी निदेशक विजय प्रकाश ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में उत्पादकता के प्रति जागरूकता लाना है। उत्पादकता सप्ताह में प्रशिक्षण, कार्यशाला, ऑनलाइन क्विज, चित्रकारी, निबंध और नारा प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाएंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिफाइनरी में कर्मचारियों को शपथ दिलवाते विजय प्रकाश।

खबरें और भी हैं...