पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • शादी में जा रहे दो की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन गंभीर

शादी में जा रहे दो की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|पानीपत/खरखौदा।

खरखौदा-सोनीपतमार्ग पर शुक्रवार को रोहट के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। मृतक और घायल जिला पानीपत के गांव पसीना कलां और पसीना खुर्द के रहने वाले हैं। हादसे से खरखौदा के सिसाना गांव में स्थित एक परिवार की खुशियां भी मातम में बदल गई। हादसे की सूचना पाकर सभी शादी समारोह को छोड़ घायलों को संभालने के लिए पीजीआई, रोहतक चले गए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को पसीना कलां निवासी 60 वर्षीय जयसिंह अपनी सिसाना निवासी बेटी रसीला की दो लड़कियों की शादी में भात भरने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ कार में जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनका बेटा राजेश, बेटी गुड्डी, परिवार सदस्य दिलबाग पसीना खुर्द निवासी पवन साथ में थे। बेटी के घर भात भरने की खुशी लेकर घर से चला परिवार खरखौदा सोनीपत मार्ग पर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर रोहट गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से रहे कैंटर ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। इसमें कार सवार जयसिंह पवन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं राजेश, दिलबाग गुड्डी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीजीआई, रोहतक में भर्ती करवाया गया है।

वहीं घायल कैंटर चालक अजमेर को सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पसीना कलां के सरपंच मिंटू ने बताया कि जय सिंह के परिवार में सूचना के बाद मातम छाया हुआ है। उसका बेटा राजेश सरकारी अध्यापक है जो ज्यादा घायल है और बेटी गुड्डी और अन्य के साथ पीजीआई रोहतक में भर्ती है। वहीं दूसरा मृतक पवन पसीना खुर्द का रहने वाला है जो जय सिंह के परिवार के साथ भात में गया था।

खरखौदा-सोनीपत मार्ग पर रोहट के पास कैंटर से हुई कार की टक्कर, सिसाना गांव में भात भरने जा रहे थे

खबरें और भी हैं...