‘शिक्षा ही समाज को ऊंचाई तक ले जाएगी’
विमुक्त,घुमंतू, अर्ध घुमंतू टपरीवास जनजाति कल्याण संघ की ओर से रविवार को सेक्टर 24 स्थित अग्रवाल भवन में समाज के विद्यार्थियों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के प्रांत संयोजक राजेश कुमार ने कहा कि पढ़ाई छोड़ चुके समाज के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया जाएगा। अगर लोग शिक्षित होंगे तो रोजगार मिलेगा। शिक्षा ही समाज को ऊंचाई तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे करीब 1.5 करोड़ लोग हैं।
गरीबबच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाएगी संघ समाज : रामनिवास : सचिवडॉ. रामनिवास ने कहा कि घुमंतू समाज के बच्चे आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देते हैं। ऐसे बच्चों को पढ़ाई द्वारा मुख्य धारा में लाने के लिए इस सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिन बच्चों की आर्थिक स्थिति कमजोर हैं, उन्हें समाज संघ की ओर से आर्थिक सहायता देकर पढ़ाया जाएगा। करीब 100 बच्चों को इसके लिए चुना जाएगा। सेमिनार में आए करीब 85 बच्चों के नाम रजिस्टर्ड किए गए हैं। हरियाणा सरकार की ओर से गठित विमुक्त घुमंतू कमेटी के सदस्य डॉ. बलवान सिंह, विजय वत्स हनुमान गोदारा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। सेमिनार में सुरेश, इन्द्र सिंह, अशोक, सुनीता चौहान, रणवीर आदि मौजूद रहे।
पानीपत. अग्रवालभवन में विमुक्त, घुमंतुओं के सेमिनार में उपस्थित सदस्य।