पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • 1.24 लाख का ठेका लेकर 65 हजार में बेचा तो कैसे होगी सब्जी मंडी में सफाई

1.24 लाख का ठेका लेकर 65 हजार में बेचा तो कैसे होगी सब्जी मंडी में सफाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी में रोजाना आते हैं 2500 व्यापारी, 7 हजार ग्राहक करते हैं खरीदारी

शहरके सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी के हाल बेहाल हैं। करीब अाधा दर्जन सफाईकर्मी होने के बावजूद यहां पर गंदगी के ढेर और बदबू ने व्यापारियों खरीदारों का सुकून छीन लिया। हल्की बरसात होने पर गली-गली में फैले कीचड़ से यहां के हालात और खराब हो जाते हैं।

येलगाए आरोप

भास्करसे बातचीत में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रमेश मलिक ने आरोप लगाया कि सब्जी मंडी की सफाई के लिए 1.24 लाख रुपए का ठेका हुआ था लेकिन यह ठेका तामीरदार को 65 हजार रुपए में बेच दिया गया, तो आधे रुपए में मंडी की सफाई कैसे हो। यहां पर 15 सफाई कर्मियों की जरूरत हैं, मगर महज पांच सफाईकर्मी ही काम कर रहे हैं। इससे मंडी में सफाई के हालात लगातार खराब हो रहे हैं। कई बार एसडीएम, सचिव को शिकायत करने के बाद भी इसका समाधान नहीं हो सका।

चार दिन में आता है नंबर

प्रधानने बताया कि सफाई कर्मियों की कमी के कारण सब्जी मंडी में ही एक स्थान पर सफाई होने के बाद चौथे दिन सफाई का नंबर अाता है। इससे यह हालात बिगड़ रहे हैं। अगर सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ा दी जाए, तो हालात ठीक हो सकते हैं। मंडी में करीब 2500 व्यापारी रोजाना व्यापार करते हैं। वहीं छह से सात हजार ग्राहक यहां पर खरीददारी करने आते हैं। फिर भी कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

खबरें और भी हैं...