रक्तदान के लिए समर्पित रहने वाले 150 सम्मानित
जरूरतमंदतक रक्त पहुंचाने और रक्तदाताओं को जागरूक करने का काम कर रहे वक्त दे, रक्त दे अभियान सदस्यों ने रविवार को एसडी कॉलेज में सम्मान समारोह किया। रक्तदान के लिए समर्पित रहने वाले 150 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। समाजसेविका विजय लक्ष्मी पालीवाल, डीएसपी जोगिंद्र राठी, एसडी कॉलेज प्रिंसिपल अनुपम अरोड़ा, रेडक्रॉस से डाॅ. पूजा सिंगला, किसान यूनियन उपप्रधान बिंटू मलिक, गीता ग्रुप के चेयरमैन निशांत बंसल, व्यवसायी मुकेश गुप्ता विशेष तौर पर शामिल हुए।
गांवोंमें लगाए जाएंगे शिविर
अभियानके सदस्य पुष्कर और मुनीष ने बताया कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है। जल्द ही पानीपत जिले में रक्तदान जागृति यात्रा आरंभ की जाएगी। इसमें गांवों और कस्बों में जाकर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। रक्तदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को ले रखा है गोद
पुष्करने बताया कि अभियान के तहत 3 जिलो में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को भी गोद ले रखा है। जहां खून की जरूरत होने की सूचना मिलती है अभियान के सदस्य भागीदारी देते हैं। ऐसे ही समर्पित रक्तदाताओं को रविवार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवीन वर्मा, डाॅ. देवेन्द्र नरूला, अश्विनी शर्मा, दिनेश शर्मा, मानव पाहवा, विशाल वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, जुगविंद्र मलिक, दीपक शर्मा, अंकित तेहरी, अमित जांगड़ा, अमित स्वामी, वीरेंद्र कश्यप, राकेश कत्याल, ओमबीर जांगड़ा, अमित तनेजा, दीपक जागलान, डाॅ. फरमान सिद्दीकी, अमन वर्मा, जगविंद्र मलिक, मोनू कुमार, डाॅ. सितेंद्र वर्मा, कृष्ण यादव मौजूद रहे।
पानीपत. एसडीकॉलेज में रक्तदाताओं को सम्मानित करते समाजसेवी विजयलक्ष्मी पालीवाल, डीएसपी जोगेंद्र राठी और अन्य अतिथि।