गंगाराम कॉलोनी में दो सड़कों और नाले के निर्माण का पार्षद ने किया शुभारंभ
पानीपत |हरकी गंगाराम कॉलोनी में 60 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो मुख्य सड़कों एवं नाले का पार्षद दुष्यंत भट्ट ने रविवार को शुभारंभ किया। इससे गंगाराम कॉलोनी में पानी की निकासी की समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर राकेश पंचाल प्रदीप शर्मा, दीपक सिंह, अशोक मौर्य आदि उपस्थित रहे। पार्षद ने गलियों का उद्घाटन करते हुए बताया कि जल्द ही कॉलोनी की अन्य गलियों का भी निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। कॉलोनी की एक भी गली कच्ची नहीं रहेगी।