101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल किया श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
पानीपत | मॉडलटाउन स्थित श्री राम मंदिर में आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल किया। बैंड बाजों ढोल नगाड़ों के साथ चली शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षों के साथ स्वागत किया गया। कथा वाचक पंडित दाता राम बृजवासी ने कथा कर श्रीराम सेवा का संदेश दिया। मंदिर के प्रमुख मुलख राज गुरेजा ने बताया कि कथा का समापन 20 फरवरी को होगा। मंच संचालन लेख राज जताना ने किया। इस अवसर पर मोहन लाल भसीन, रामेश्वर आनंद, जितेंद्र अरोड़ा, बिजेंद्र शर्मा, दीपक अंशुल कपूर मौजूद रहे।