मुश्किल दौर से गुजर रहा मेडिकल इसे सहारे की जरूरत : डॉ. मुटनेजा
इंडियनमेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हरियाणा के नए प्रधान डॉ. पंकज मुटनेजा ने कहा कि मेडिकल प्रोफेशन बड़ी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इसे सहारे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मरीज और डॉक्टर के बीच में अंतर गया है। इसे दूर करने की जरूरत है। इसी में सबकी भलाई है। बड़ौली स्थित प्रेम मेडिकल इंस्टीट्यूट में आयोजित समारोह में डॉ. पंकज मुटनेजा को नए प्रधान का ताज दिया गया।
इस मौके पर आईएमए ने देश स्तर मधुमेह से होने वाले अंधेपन को दूर करने के प्रोजेक्ट बनाया है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अभियान की शुरुआत की। आई सर्जन डॉ. बीके गुप्ता यहां के को-आॅर्डिनेटर बनाए गए हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि अंधेपन में मधुमेह सबसे बड़ा कारण बनकर उभर रहा है। इसे रोका नहीं गया तो तीन साल में ही इसकी संख्या दोगुनी हो जाएगी। इससे पहले आईएमए हरियाणा के निवर्तमान प्रधान डॉ. अनिल गोयल ने प्रेम अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज मुटनेजा को नए प्रधान का ताज दिया।
पूर्व प्रधान उप-प्रधान सम्मानित किए गए
इसमौके पर प्रदेश से आए डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। जिसमें पूर्व प्रधान डॉ. नरेश जिंदल, डॉ. एसएल वर्मा, डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. सतीश चुघ, डॉ. सतीश गुलाटी, डॉ. डीके अरोड़ा, डॉ. अनिल गोयल, डॉ. सुभाष खन्ना, डॉ. वीएस जयसवाल, डॉ. राज सरदाना, डॉ. राजन शर्मा, डॉ. रमेश गोयल डॉ. विनोद तायल तथा पूर्व उप प्रधान में डॉ. ओपी यादव, डॉ. आरएन रस्तोगी और डॉ. केएस खोखर को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए डॉक्टरों के सुझाव
आईएमएइंडिया के पूर्व अध्यक्ष डॉ.विनय अग्रवाल ने सुपरस्पेशलिटी की जगह प्राथमिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात कही। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सरकार भी गांव-गांव तक नहीं पहुंच पाई है, तो डॉक्टर कैसे पहुंच जाएंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि पर्यटन विभाग के बेकार पड़े रिजॉर्टों को बुजुर्गों के लिए हेल्थ रिजॉर्ट के रूप में परिवर्तित कर दिया जाए।
पानीपत. आईएमएकी ओर से आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा मेडिकल एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान डाॅ. पंकज मुटनेजा को बधाई देते स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।