नारी सशक्तीकरण और बेटी बचाने का आह्वान
पानीपत | एमएएसडीस्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को मुझे पंख दो के रूप में मनाते हुए बेटियों को बचाने और नारी सशक्तीकरण का आह्वान किया गया। प्रबंधन समिति ने वंडर गर्ल्स चुने जाने पर छात्रा जाहनवी को लैपटाप भेंट किया। जिला, राज्य राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतने वाले विद्यार्थियों को करीब एक लाख रुपए तक के इनाम दिए गए। कार्यक्रम में विधायक महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरपर्सन पवन गर्ग बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रमोद विशेष अतिथि रहे। विद्यार्थियों नं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर फरीदपुर सरपंच कुलवंत सिंह, डाॅ. विजय अग्रवाल, अनिल बिंदल, सतीश चंदा, रघुनंदन गुप्ता, उमेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, दिनेश गोयल, सुधीर सिंगला, पंकज गोयल, विष्णु गोयल, कृष्ण सिंगला, आकाश गर्ग, राेहित गर्ग, डाॅ. अनुपम अरोड़ा प्रिंसिपल एम दुबे मौजूद रहे।
पानीपत. बेटीबचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर प्रस्तुति देेते एमएएसडी स्कूल के बच्चे।