पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ‘भारतीय संस्कृति से ऊंची कोई संस्कृति नहीं’

‘भारतीय संस्कृति से ऊंची कोई संस्कृति नहीं’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | वार्ड-24स्थित स्वामी लीलाशाह पब्लिक स्कूल में रविवार को मातृ-पितृ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद दुष्यंत भट्ट रहे। भट्ट ने कहा कि वेलेंटाइन डे पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है और मातृ-पितृ दिवस भारतीय संस्कृति का। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य सभ्यता हमें स्वार्थी और गलत रास्ते पर ले जाती है, वहीं भारतीय संस्कृति हमें मूल्यवान बनाती है। पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति से ऊंची कोई अन्य संस्कृति नहीं है। शहीद भगतसिंह, राजगुरु सुखदेव के इस देश में वैलेंटाइन डे जैसे दिवस की जगह नहीं होनी चाहिए। संस्कार युक्त मातृ-पितृ दिवस शहीदी दिवस के रूप में 14फरवरी को मनाया जाना चाहिए। सभी बच्चों को अपने माता-पिता को भगवान की तरह पूजना चाहिए इस अवसर पर दीपक सिंह, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र, राजीव गुलाटी विक्की गोस्वामी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...