पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • देश के खिलाफ नारे लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

देश के खिलाफ नारे लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | पालिकाबाजार स्थित आजाद हिंद फौज संगठन कार्यालय में हुई बैठक में शहीदों की शहादत को याद रखने का आह्वान किया गया। संगठन ने जेएनयू में देश के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई।

संगठन के चेयरमैन रोहित गौतम ने कहा कि देश में नेता जिस कुर्सियों पर बैठकर राजनीति करते हैं, ये कुर्सियां शहीदों के खून से सींची हुई हैं। वोट की राजनीति ने शहीदों को भूला दिया है। जेएनयू जैसे संस्थान में देश विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। यह स्वतंत्र विचारों का दुरुपयोग है। संगठन की मांग है कि कन्हैया कुमार के अलावा उसके साथ प्रदर्शन में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए। सभी पद देश द्रोह का मुकदमा चले। इस अवसर पर सत्यनारायण जैन, महिपाल सैनी, बिल्लू मलिक, पंडित शिव कुमार, बजिंदर पसीना, सुरेश वधवा, राजेश कौशिक यशपाल शर्मा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...