21 को मनेगी गुरु रविदास जयंती : पूनिया
पानीपत | राजपुतानाबाजार स्थित रविदास चौक पर न्यू फ्रेंड्स सेवा समिति ने रविवार को बैठक कर 21 फरवरी को मनाई जाने वाली रविदास जयंती पर चर्चा की। समिति के सचिव पंकज पूनिया ने बताया कि इस बार 21 फरवरी को रविदास जयंती सरकारी रूप में मनाई जाएगी। रोहतक स्थित छोटू राम स्टेडियम में रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें परिवहन एवं आवासीय मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि रहेंगे। इस अवसर पर तिलक राज पुनिया, पालेराम कलसन, मनोज पुनिया, रवि, देसराज पुनिया, सरदार सुखदेव सिंह, सुरेश सैनी, जोगिंद्र पुनिया, महेश, तरुण राकेश मौजूद रहे।