पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • मोहाली में बस सुविधा नहीं मिलने से ग्रामीणों मंे रोष

मोहाली में बस सुविधा नहीं मिलने से ग्रामीणों मंे रोष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | गांवमोहाली के ग्रामीण पिछले दस वर्षों से बस सुविधा के लिए कई बार विधायकों, जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में सरकार जिला प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।

ग्रामीण विनीत कुमार, राजेश, अकबर, अशुंमन पांडे, सागर, धर्मपाल, असगर, शौकत, मीनू, याकूब, जयपाल सरपंच अनारो देवी का कहना है कि गांव में करीब दस वर्ष पूर्व निजी सहकारी समिति की बस कुछ दिनों के लिए आई थी मगर फिर दस दिनों में ही बंद हो गई। तभी से गांव से पानीपत आने-जाने के लिए आठ किलोमीटर दूरी के लिए बस सुविधा शुरू कराने की मांग विधायकों, जिला प्रशासन से कर चुके हैं। मगर सिर्फ अाश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। बस सुविधा होने से पानीपत ब्लाॅक सनौली में आने-जाने के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने कहा कि बस सुविधा होने से लड़कियों की पढ़ाई बीच में ही बंद करनी पड़ रही है। इसके साथ-साथ सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों महिलाओं को होती है। बस होने की शिकायत अनेक बार परिवहन विभाग के अधिकारियों को कर चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने जिला प्रशासन से बस सुविधा शुरू कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...