पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • विधायक रेवड़ी के घर की छत से िगरकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष की मौत; मदद मांगने आए थे, खुदकुश

विधायक रेवड़ी के घर की छत से िगरकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष की मौत; मदद मांगने आए थे, खुदकुशी की भी आशंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक घरेलू विवाद में विधायक से मदद चाहते थे इसरार, परिजन बोले- मामले की जांच हो

भाजपाअल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हाजी इसरार की शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी के सेक्टर 12 स्थित मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आशंका खुदकुशी की भी है। वे एक विवाद में विधायक से मदद लेने गए थे। घटना के समय विधायक और उनके पति मकान पर नहीं थे।

वाकया सोमवार शाम का है, लेकिन मंगलवार को पूरे दिन मामले पर पर्दा डला रहा। हालांकि उस समय तक चांदनी बाग थाना पुलिस विधायक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देख चुकी थी। इसरार के जानकारों का कहना है कि घटना के कारणों की जांच किए बिना पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर दी। इधर इसरार के परिजनों ने जांच की मांग की है ताकि पता चल सके कि इसरार ने छलांग लगाई या किसी ने धक्का दे दिया। 52 वर्षीय इसरार दलबीर नगर में परिवार के साथ रहते थे। भाई निसार अहमद ने बताया कि सोमवार शाम 3.05 बजे इसरार अपने समधी शामली उत्तर प्रदेश के अल्ला रखा तीन-चार लोगों के साथ रोहिता रेवड़ी से मिलने उनके घर गए थे। विधायक और उनके पति उस वक्त हुडा ऑफिस में थे। विधायक कार्यालय में सभी को चाय-पानी दिया गया।

निसार ने बताया कि कुछ देर बाद सभी कार्यालय से बाहर निकले। इतने में इसरार के पास एक फोन आया जिसे सुनते हुए वे विधायक के मकान की पहली मंजिल की छत पर पहुंच गए। कुछ देर बाद ऊपर से नीचे गिर गए। उन्हें पहले सिविल अस्पताल, बाद में खानपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से शाम 7:30 बजे उन्हें रोहतक पीजीआई ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार शाम 7 बजे शव लेकर परिजन दलबीर नगर पहुंचे। शव को दफना दिया गया। इसरार मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। पीजीआई रोहतक से मिली जानकारी के अनुसार इसरार के सिर में चोट थी।

पानीपत. हाजीइसरार की मौत के बाद परिजनों को ढांढस बंधाते मोहल्ले के लोग।

इसरार के छोटे भाई निसार ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके भाई की कैसे मौत हुई। किसी ने छत से धक्का दिया, खुदकुशी की या मोबाइल पर बात करते करते गिरे यह किसी ने नहीं देखा। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर सच्चाई सामने लाए। वहीं, इसरार के सबसे बड़े बेटे जावेद ने कहा कि मंगलवार शाम 7:21 बजे उनके मोबाइल पर किसी शुक्ला का फोन आया था। जो कह रहा था कि वह सोनीपत में है। एक-दो दिन में उससे मिलेगा। सुरेंद्र रेवड़ी से बात करने में पता चला कि यह नगर निगम का ठेकेदार छोटेलाल शुक्ला है। ठेकेदार, उस वक्त सुरेंद्र रेवड़ी के घर पर ही थे। इस बारे में छोटेलाल शुक्ला ने बताया कि फोन तो उन्होंने इसलिए किया था कि कुछ मदद हो जाए।

इसरार के 9 बच्चे हैं। जिसमें 5 बेटे 4 बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, दो शादी करने के योग्य है। परिवार के लोग बच्चों की परवरिश को लेकर परेशान हैं। इसरार के भांजे निजामुद्दीन ने कहा कि पुलिस तो केस की जांच करे ही, पार्टी की ओर से परिवार को कुछ आर्थिक मदद भी मिले।

साढ़ेतीन फीट ऊंची रेलिंग है : विधायकके मकान की छत में करीब साढ़े तीन फीट ऊंची रेलिंग लगी है। इतनी ऊंचाई से मोबाइल पर बात करते-करते नीचे कैसे गिरे, इस पर इसरार के परिजन सवाल उठा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि यदि उन्होंने खुदकुशी भी की है तो ऐसे क्या कारण थे, जिससे उन्होंने यह कदम उठाया क्योंकि ही वे किसी परेशानी में थे। यहां तक की, जिस केस में मदद मांगने गए थे, वह भी बिरादरी का था कि खुद का।

वे लोग तो उस वक्त हुडा में थे। लौटते वक्त फोन आया कि इसरार मकान की छत से कूद गए। इसरार दो बार उनके घर पर चुके थे। वह दलबीर नगर में रहते थे। वह ग्रामीण एरिया है। विधायक महीपाल ढांडा से मिलने आए थे, नहीं मिले तो उनसे मिलने घर गए। चाय पीने के कुछ देर बाद किसी से बात करते हुए छत का दरवाजा खोलकर ऊपर पहुंचे। कुछ देर बाद छत से छलांग लगा दी। मंगलवार की सुबह 9:30 बजे चांदनी बाग थाना पुलिस मेरे घर आई। इसरार के परिजन भी बुलाए गए। फुटेज देखने के बाद इसरार के समधी अल्लारखा ने लिखकर दिया कि इसमें विधायक की कोई गलती नहीं है।

}जैसा कि सुरेंद्र रेवड़ी ने भास्कर को बताया।

हाजी इसरार

खबरें और भी हैं...