डीसी और पूर्व एडीसी की लाइ डिटेक्टर टेस्ट की मांग, दोनों से जवाब तलब
पानीपत | मॉडलटाउन के आवासीय क्षेत्र में बने अवैध शॉपिंग मॉल के मामले में लोकायुक्त रजिस्ट्रार ने डीसी समीरपाल सरो, पूर्व एडीसी और भवन मालिक काे लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की शिकायत पर जबाव तलब किया है। टेस्ट के लिए आरटीआई कार्यकर्ता ने 25 हजार रुपए का बैंक ड्राफ्ट जमा करवाया है।
शिकायत पर लोकायुक्त की ओर से इस मामले की जांच रिपोर्ट मांगने पर हरियाणा सरकार ने नगर निगम आयुक्त से ही जांच करा दी। इस पर उन्होंने अपनी आपत्ति जताई। इस पर लोकायुक्त रजिस्ट्रार ने हरियाणा सरकार से दोबारा रिपोर्ट तलब की है। इस केस की आगामी सुनवाई 15 मार्च को होगी।