हुडा में फाइल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू, अब घर बैठे जानिए किस टेबल तक पहुंची फाइल
हरियाणाडेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) के प्लाॅट धारकों को अब विभाग से संबंधित समस्याओं और शिकायतों को लेकर कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोगों को अपनी फाइलों, शिकायतों का स्टेट्स जानने के लिए अधिकारियों के आगे-पीछे नहीं घूमना पड़ेगा।
क्योंकि अब अापको ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। शिकायत पर क्या काम हुआ, फाइल किस स्तर पर पहुंच चुकी है आदि अपडेट समय-समय पर पता कर सकते हैं।
हुडा ने फाइल ट्रैकिंग सिस्टम मतलब ऑनलाइन सेंट्रल फाइल मूवमेंट सिस्टम को शुरू किया है। जिले में हजारों लोग हुडा से जुड़े हुए हैं। इन्हें अपने छोटे-छोटे कामों के लिए हुडा कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कभी अफसर नहीं मिलता तो कभी कोई और परेशानी है। ऐसे में लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
पिछले दिनों हुडा कार्यालय में लगे खुले दरबार में लोगों ने लेटलतीफी की जमकर शिकायत की थी। जिस पर उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए यह नया सिस्टम शुरू किया है।
^अब हर काम के लिए समय तय करने के साथ-साथ यह भी तय किया गया है कि सभी अधिकारियों की जवाबदेही भी हो।\\\' -विकास ढांडा, इस्टेट अधिकारी हुडा
हुडा में शुरू हुए नए सिस्टम के बाद कोई भी अधिकारी चाह कर भी अब काम करने में लेटलतीफी नहीं कर पाएगा। इस सिस्टम के माध्यम से उच्च अधिकारियों के पास प्रत्येक फाइल की पूरी जानकारी रहेगी कि किस पर कितना काम हुआ। सभी काम तय समय के अंदर ही करने होंगे। यदि काम में जानकर देरी की गई तो जुर्माना देना होगा।
हुडा में इस सिस्टम के बाद किसी अधिकारी के पास जाने की जरूरत नहीं है। संबंधित एरिए के हुडा उपभोक्ता अपने प्लॉट के बारे में कोई भी शिकायत देते हैं या किसी काम के लिए अप्लाई करते हैं तो उन्हें यूआईडी नंबर दिया जाता है। इससे इंटरनेट पर अपनी फाइल या कंप्लेंट का स्टेट्स चेक कर सकते हैं।
प्लॉट धारकों को हुआ आराम, सब ऑनलाइन
}छोटे-छोटे कामों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर