एएसआई ने छात्र के सिर में मारी रॉड
पानीपत| मंगलवारको सेक्टर-18 में सांड मारने दौड़ा तो छात्र संदीप ने शोर मचाकर भागना शुरू कर दिया। भागते हुए वह युवक से टकरा गया। उसने संदीप की पिटाई का दी। जब संदीप के इसका विरोध किया तो उस युवक ने सिर में रॉड मार दी। वह खुद को हरियाणा पुलिस का एएसआई बता रहा था। घायल को दाेस्तों ने अस्पताल पहुंचा और सेक्टर 6-7 चौकी में शिकायत दी। संदीप दीनबंधु कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वहीं चौकी प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।