पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • मान्यता का रास्ता साफ, जिमनास्टिक खिलाड़ियों को मिलेंगे अवॉर्ड

मान्यता का रास्ता साफ, जिमनास्टिक खिलाड़ियों को मिलेंगे अवॉर्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके जिमनास्टिक खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही खिलाड़ियों को मान्यता प्राप्त संगठन से जुड़ने का मौका मिलेगा। इसकी शुरुआत तीन वर्ष बाद हरियाणा में होने जा रही नेशनल जिमनास्टिक चैंपियनशिप से होगी।

12 से 16 मार्च तक गुड़गांव में होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए पानीपत में शनिवार को हरियाणा जिमनास्टिक एसोसिएशन की बैठक होगी, जिसमें जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

जीएफआई के सचिव बलबीर कहते हैं कि प्रदेश में लंबे समय से मान्यता के लिए जद्दोजहद में लगी एसोसिएशन के लिए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। बैठक में चैंपियनशिप का शेड्यूल तैयार होने के बाद मान्यता पर भी विचार किया जाएगा। इसका सीधा फायदा खिलाड़ियों को होगा। अभी तक हरियाणा की कोई भी जिमनास्टिक एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नहीं है। इसी कारण प्रदेश सरकार ने भी वर्ष 2013-14, 2015 में राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले प्रदेश में 50 के करीब जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड नहीं दिया गया। सरकार का तर्क था कि जिस जिमनास्टिक एसोसिएशन से ये खिलाड़ी खेले हैं, उसकी राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं है। दो माह पहले जीएफआई का गठन हो चुका है। इस चुनाव में हरियाणा सहित 10 राज्यों के एसोसिएशन को बाहर रखा गया था।

खबरें और भी हैं...