किसानों के हितैषी सर छोटूराम के बताए मार्गों पर चलने का आह्वान
सहकारी चीनी मिल के प्रांगण में छाेटूराम को किया याद
दीनबंधुसर छोटूराम की जयंती शुक्रवार को छोटूराम किसान भवन इसराना में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा बतौर मुख्यअतिथि ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने छोटूराम के बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया।
ढांडा ने कहा कि आज किसानों को नई तकनीकों को अपनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में पहुंचने पर छोटूराम किसान भवन समिति इसराना ने विधायक महिपाल ढांडा विशिष्ट अतिथि अल्ट्राटेक यूनिट हैड अनिल शुक्ला का शाल भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक महिपाल ढांडा ने किसान भवन इसराना के रखरखाव के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की अल्ट्राटेक यूनिट हैड अनिल शुक्ला ने भवन परिसर को पक्का करने की मांग को स्वीकार किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कर छोटूराम की प्रतिमा पर मालार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रदीप मलिक ने किया। कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि अनिल शुक्ला ने कहा कि समाज के ताने बाने को सुरक्षित रखने के लिए आपसी भाईचारे को बनाए रखना होगा। कार्यक्रम में किसान भवन इसराना के प्रधान अमीर सिंह कुंडू एवं राजपाल जागलान ने महिपाल ढांडा एवं अनिल शुक्ला को स्मृति चिह्न एवं शॉल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणवी लोक कलाकारों ने सर छोटूराम के जीवन पर आधारित रागनियों से लोगो का मन मोह।
इस अवसर पर किसान भवन इसराना के प्रधान अमीर कुंडू, उपप्रधान महेंद्र जागलान, जयकरण कादियान, धर्मपाल जागलान, सुरेंद्र धौला सरपंच इसराना, हरिचंद मलिक, दलबीर जागलान, दिलबाग पानु, राजपाल जागलान, रामस्वरूप जागलान, देवेंद्र जागलान, सरताज कुंडू, मनोज पलड़ी, कुलदीप मलिक, जय सिंह, गजेंद्र जागलान विक्की जागलान भी मौजूद रहे।
इसराना. छाेटूरामकिसान भवन में विधायक महिपाल ढांडा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पानीपत | पानीपतसहकारी चीनी मिल के प्रांगण में सर छाेटूराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक महीपाल ढांडा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में मिल और डिस्टिलरी के कर्मचारियों ने भाग लिया। विधायक ढांडा ने कहा कि किसानों के मसीहा छोटूराम ने अपना जीवन किसानों के हित में ही समर्पित किया। उनके विचार प्रेरणादायक थे। समाजसेवी यशपाल मलिक ने कहा कि सभी किसानों को छोटूराम के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। समारोह में शुगर मिल की एमडी मेजर गायत्री अहलावत ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर शुगर मिल मजदूर संघ के प्रधान वीरेंद्र राणा, शुगर मिल कर्मचारी यूनियन के प्रधान विजेंद्र मलिक, महासचिव विष्णु दत्त, डिस्टिलरी कर्मचारी यूनियन के महासचिव महावीर शर्मा, राजकुमार, अनूप कादियान, जयभगवान, रतन सिंह, बलवान, महेंद्र, जगबीर, सुरेश, सुरेश मलिक, डॉ. अरविंद कुमार, करतार सिंह, सक्रमपाल सिंह, बीएस राशि मौजूद रहे।