पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • आज मनुष्य को उसकी जरूरतों ने ही घेरा : खुशहाल दास

आज मनुष्य को उसकी जरूरतों ने ही घेरा : खुशहाल दास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसत जींदा कल्याणा सत्संग मंदिर का वार्षिक उत्सव ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। बाबा खुशहाल दास ने बताया कि कोई भी धार्मिक कार्य करने से पहले हनुमान जी की पताका फहराने से सभी कार्य शुभ होते हैं।

उन्होंने कहा कि आज मनुष्य ने अपनी जरूरतें आवश्यकता से अधिक बढ़ा ली हैं। उसकी जरूरतों ने ही उसे घेर लिया है। वह अपनी आवश्यकताएं पूरी करने में ही फंसा रहता है। बाबा खुशहाल दास द्वारा गाए भजनों से भक्तों में उत्साह का संचार हो गया। सत्संग के बाद बसंत पंचमी के पीले चावल का प्रसाद बांटा गया। मंच संचालक कैलाश नारंग ने बताया कि शनिवार को मंदिर में सुंदर कांड पाठ होगा। इस अवसर पर अशोक बतरा, जय दयाल तनेजा, शिवकुमार, सुभाष छाबड़ा, अशोक कालड़ा, सोमनाथ, जगदीश, राजकुमार, सुरेंद्र, हरीश बतरा, संजय तनेजा, चिमन लाल मौजूद रहे।

पानीपत . सनौलीरोड सब्जी मंडी के निकट श्री सत् जीन्दा कल्याणा सत्संग मंदिर के वार्षिकोत्सव के श्रद्धालुओं को संबोधित करते बाबा खुशहाल दास।

खबरें और भी हैं...