श्रमिकों ने की बढ़ा वेतन देने की मांग
पानीपत | अशोकनगर में कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हिंद मजदूर सभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि साढ़े तीन माह बीतने के बाद भी 1 नवंबर से बढ़ा वेतन कर्मचारियों को नहीं मिला है। इस संबंध में यूनियन को हर रोज शिकायत मिलती है। इससे श्रमिकों में रोष है। उन्होंने सरकार से मांग की कि श्रमिकों को 1 नवंबर से बढ़े हुए वेतन का भुगतान बैंक के माध्यम से किया जाए। बैठक में कामरेड अशोक पंवार, रामगोपाल शर्मा, विष्णु गौतम आदि मौजूद रहे।