पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीपीएस ने मिलेनियम स्कूल को हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा | भारतीयखेल परिषद की ओर से डीपीएस पानीपत सिटी करहंस में शुक्रवार से स्कूल स्पोर्ट्स फाउंडेशन अंडर 15 स्कूल की जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल अर्चना जैन ने किया। इसमें सात टीमें भाग ले रही हैं। जिसे दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप एक के मैच डीपीएस पानीपत सिटी बी के मैच राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। पहला मैच डीपीएस सिटी मिलेनियम स्कूल टीम के बीच हुआ। जिसमें डीपीएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 254 रन बनाए। इसमें सचिन हुड्डा ने 12 छक्के 4 चौकों की मदद से 103 रन बनाए। वहीं स्कोर का पीछा करते हुए मिलेनियम स्कूल की टीम केवल 60 रन पर ही ढेर हो गई। ग्रुप बी में एलसीआरटी स्कूल ने डाॅ. एमकेके की टीम को 25 रनों से हराया। टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका डीडीसी से अविनाश भारद्वाज हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के त्रिलोक सिंह ने निभाई। इस अवसर पर सीनियर कोच रवीन्द्र मलिक भी मौजूद रहे।

समालखा. डीपीएसस्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान टाॅस कराती प्रिंसिपल अर्चना जैन

खबरें और भी हैं...