हादसों में दंपती सहित 5 घायल
समालखा | इलाकेमें हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए। उनको सीएचसी पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली आजाद नगर निवासी प्रमोद कुमार अपनी प|ी सुप्रभा को बाइक पर लेकर करनाल रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वो मच्छरौली से कुछ आगे निकले तो अचानक सड़क पार करते हुए एक व्यक्ति सामने गया, जिसे बचाने के चक्कर में बाइक के ब्रेक लगाने पर संतुलन बिगड़ने से वो सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरे। हादसे में बाइक सवार दंपती को चोट आई, जबकि सड़क पार कर रहा व्यक्ति बच गया। राहगीरों ने दोनों को पानीपत के अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा दो अलग-अलग सड़क हादसों में अमित राजेश निवासी जौरासी के अलावा अरुण निवासी पानीपत घायल हो गया। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। अरुण को चोट ज्यादा होने पर डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पानीपत रेफर कर दिया।