पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों पर सेमीनार आज

महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों पर सेमीनार आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| अपनेसामाजिक दायित्वों को पूरा करने के लिए दैनिक भास्कर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। महिला सशक्तीकरण भी इनमें से एक है। महिलाओं को कुछ नया सिखाने के लिए दैनिक भास्कर ने मधुरिमा क्लब की स्थापना की है। इस क्लब के अंतर्गत महिलाओं से जुड़े विषयों पर सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से महिलाएं जीवन में उपयोगी जानकारी हासिल कर सकती हैं। महिलाओं के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट, बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट, पेरेंटिंग सेमिनार, टाइम मैनेजमेंट और संवैधानिक अधिकारों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में आज एसडी पीजी कॉलेज में दोपहर 1 बजे महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों पर सेमिनार होगा। इसमें एडवोकेट पूजा गोगलिया इस विषय पर जानकारी देंगी। महिलाएं अधिकारों के बारे में जानकारी हासिल कर खुद को समाज में आगे रख सकती हैं।

खबरें और भी हैं...