पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर से युवक का अपहरण चार दिन बाद सुराग नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरथाना इलाके के जम्बा कॉलोनी में चार दिन पहले गाड़ी में सवार होकर आए कुछ बदमाश एक युवक का घर से अपहरण कर ले गए। अब तक पुलिस युवक का पता नहीं लगा पाई है। परिवार चार दिन से परेशान है। गुरुवार को मां ने सदर थाने में एक आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।

यूपी निवासी विमलेश सनौली के जम्बा कॉलोनी में परिवार के साथ रहती हैं और फैक्ट्री में मजदूरी करती हैं। उनका 19 वर्षीय बेटा सोनू 9 फरवरी को घर पर था। विमलेश ने बताया कि यूपी के शामली जिले के गांव भारषी निवासी प्रमोद गाड़ी लेकर कुछ लोगों के साथ घर पर आया और उनके बेटे को गाड़ी में डालकर ले गया। आरोपी से पैसे को लेकर विवाद है। चार दिन बाद भी पुलिस सोनू का पता नहीं लगा पाई है। मां और अन्य परिजन चार दिन से परेशान हैं।

पैसों का विवाद आया सामने, मां ने दर्ज करवाया नामजद मुकदमा

खबरें और भी हैं...