पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • आनंद इंटरनेशनल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूर जिंदा जला

आनंद इंटरनेशनल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूर जिंदा जला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत |सेक्टर 29 स्थित आनंद इंटरनेशनल मिंक कंबल फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 8.45 बजे आग लग गई। प्लांट में कच्चा माल और पेट्रोलियम पदार्थ अधिक होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों की चपेट में आने से एक मजदूर जिंदा जल गया। फैक्ट्री के मालिक सुरेश गर्ग, मैनेजर सहित जिम्मेदार प्रबंधकों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक युवक की पहचान यूपी के गांव लीलोन निवासी रामप्रकाश पुत्र मनोहर गुप्ता के रूप में हुई है। शेड में मजदूरों के होने की आशंका थी, मधुबन से डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस ने फैक्ट्री में सर्चिंग अभियान चलाया। -संबंधित खबरपेज 4 पर

खबरें और भी हैं...