पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस गश्त कह दरवाजा खुलवाया, 9 लाख की लूट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन मोहल्ला में वारदात, परिवार को बंधक बनाया

बदमाशोंने आवाज लगाई- पीसीआर गश्त कर रही है, दरवाजा खोलो। किराएदार ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने गले पर चाकू लगा दिया। फिर जबरन मकान मालिक का दरवाजा खुलवाया। विरोध करने पर मकान मालिक की प|ी को हाथ में चाकू मारकर घायल भी कर दिया। सभी को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया और 3 लाख की नकदी सहित करीब 6 लाख के सामान लूट लिए। वारदात जैन मोहल्ला में शुक्रवार की देर रात 1:45 बजे की है। लूटने के बाद बदमाशों ने सबको कमरे में बाहर से बंद कर दिया।

कमरे में बंद लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसियों ने दरवाजा खोल सभी को बाहर निकाला और 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी।

पुलिसउलझी रही सीमा विवाद में: मौकेपर पहुंची किला चौकी और सदर पुलिस, पुराने रवैये के अनुसार सीमा विवाद में ही उलझी रही। मौके पर पहले पहुंची किला पुलिस ने कहा कि यह उनका एरिया नहीं है। बाद में सदर थाना की टीम बुलाई। सदर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कहा कि यह उनका एरिया नहीं। फिर सिटी थाना की टीम को बुलवाया। सिटी थाना इंचार्ज सुरेश सैनी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शहर मेंं एक ही अंदाज में लूट होने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले इसी तारीख यानी 12 जनवरी की रात को रात करीब 12:45 बजे काबड़ी रोड, कुलदीप नगर निवासी 36 वर्षीय राजकुमार पुत्र राम सिंह के घर कई बदमाशों ने घुसकर हमला कर लूटपाट की थी। लूटपाट के बाद पीड़ित दंपती उनके बेटे 10 वर्षीय सागर 7 वर्षीय सुमित को कमरे के अंदर ही बंद कर चले गए। 85 हजार रुपए की लूट की। राजकुमार की काबड़ी रोड पर फिटिंग के सामन की दुकान है। इसी रात में इसके कुछ देर बाद कुलदीप नगर में रहने वाला रणधीर पुत्र लख्मी चंद मूल निवासी गांव मांडी के साथ लूटपाट की थी। रणधीर काबड़ी रोड पर ही एक फैक्टरी मे सुपरवाइजर का काम करता है।

किरायेदार ने बताया कि तीनों बदमाशों ने हथियार तान रखे थे। जान से मारने की धमकी देकर ऊपर मकान मालिक संजय के कमरे तक लेकर गए। मुझसे ही दरवाजा खुलवाने के लिए कहा। जान का खतरा डरा होने के कारण आवाज देकर कमरा खुलवाया। बदमाशों ने धमकी दी कि आवाज नहीं निकलनी चाहिए। इनमें से एक ने संजय दूसरे ने उनकी प|ी सचोलना के ऊपर चाकू तान दिया। सलोचना के हाथ पर चाकू से वार करते हुए पैसे अलमारी की चाबी मांगी। बदमाश 6 तोले सोना, 3 लाख रुपए नकद चांदी के गहने लूट ले गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिवार को 1:45 बजे से 2:00 बजे तक बंदी बनाकर रखा। आधी रात को लूट की वारदात के बाद एफएसएल की टीम शुक्रवार दोपहर बाद करीब 4:30 बजे पहुंची। नमूने लिए और पड़ोसियों से भी बातचीत की।

पैसे अलमारी की चाबी लेकर सोना, चांदी नगदी लूट ली

एक बदमाश ने चाकू पेट पर रिवाल्वर तान दी

पीसीआर गश्त के बहाने दरवाजा खटखटाकर खुलवाया

3

2

1

खबरें और भी हैं...