चार कॉलोनियों में लगेंगे 4 ट्यूबवेल
पानीपत | शहरकी बाहरी कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग 4 ट्यूबवेल लगवाएगा। ट्यूबवेल लगाने की जगह तलाशने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन राजेश कौशिक ने टीम के साथ नगर निगम के मेयर सुरेश वर्मा से मुलाकात की। मेयर वर्मा ने विभाग की टीम को अशोक विहार कॉलोनी दलबीर कॉलोनी में घूमकर जगह की तलाश की।