स्टूडेंट्स टोल फ्री हेल्पलाइन से जान सकेंगे समाधान
पानीपत | 1मार्च से सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। विद्यार्थियों में परीक्षाओं को लेकर मानसिक तनाव को दूर करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए टेली काउंसिलिंग सुविधा शुरू की गई है, जिसके माध्यम से सीबीएसई के प्रशिक्षित कर्मचारी और मनोवैज्ञानिक विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करेंगे। इसके लिए विद्यार्थी सुबह 8 से रात 10 बजे तक टोल फ्री हेल्पलाइन 1800118004 पर संपर्क कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर 22 अप्रैल तक खुला रहेगा।