पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंदर पकड़वाने को सीएम विंडो में शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | असंधरोड के पास लतीफ गार्डन और भाटिया काॅलोनी निवासियों ने सीएम विंडो में बंदरों से परेशान होकर शिकायत दी है। काॅलोनी निवासी एडवोकेट रितेश शर्मा, तेजबीर सिंह खर्ब अजमेर, संजय, बलबीर, यश कादियान, सुरेन्द्र खर्ब, सुरेश कुमार और रणबीर ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि उनकी काॅलोनी में काफी संख्या में बंदर हैं। बंदर पूरा दिन उत्पात मचाते रहते हैं। काॅलोनी निवासियों ने मांग की है कि बंदर पकड़ने के लिए टेंडर दिए जाएं।

खबरें और भी हैं...