महिला पुलिस कर्मियों से मारपीट के आरोपी दंपती को जेल भेजा, दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा
पानीपत | जाटलरोड पर दुष्कर्म के मामले में पूछताछ करने गई महिला पुलिस कर्मियों से पीड़ित परिवार सदस्यों द्वारा मारपीट करने के मामले में लड़की के पिता और मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, लड़की की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी सुनील, मदन और दो-तीन अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। रविवार को एक आरोपी 52 वर्षीय मदन को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।