वार्ड 12 में सुधरेंगे पेयजल के हालात, 5 कॉलानियों में नए ट्यूबवेल से मिलेगा पानी
पानीपत | वार्ड12 में जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान होगा। बलजीत नगर, धूप सिंह नगर, जावा कॉलोनी, आर्य नगर, वीर नगर में पुराने ट्यूबवेल रद्द होने से अभी टैंकर के पानी से काम चलाया जा रहा है। रविवार को ग्रामीण हलका विधायक ने पेयजल के लिए नए ट्यूबवेल लगाने के कार्य का शुभारंभ करवाया। 20 लाख से अधिक लागत से लग रहे ट्यूबवेल से जल्द सप्लाई शुरू होगी। शुभारंभ के दौरान जलापूर्ति विभाग एक्सईएन राजेश कौशिक, पार्षद सतीश सैनी, कृष्ण आर्य, सोनू जांगड़ा, पवन जांगड़ा, शिवम आदि मौजूद रहे।