नियम पूरे करने वाले वाहनों की रोकी पासिंग
गुड़गांवसे ट्रांसफर होकर आए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरटी (आरटीए) त्रिलोक सिंह ने ज्वाइंन के पहले दिन ही वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी। बुधवार को सेक्टर 25 स्थित जिम खाना क्लब के सामने खाली मैदान में पासिंग के लिए भरी संख्या में वाहन पंहुचे। जिसमें से नियम पूरे करने के चलते 30 फीसदी से ज्यादा वाहनों को पास नहीं किया गया। वाहन पासिंग की चेकिंग में पूरे समय आरटीए खुद मौजूद रहे और गाड़ियों के अंदर-बाहर हर जगह चेकिंग की। कुल 120 वाहन पासिंग के लिए आए जिसमें से 81 वाहनो की ही पासिंग की गई।
स्कूलबसों के लिए निर्देश
आरटीएत्रिलोक सिंह से स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं की सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जल्द से जल्द सभी नियम पूरे कर लें। उन्होंने बताया कि जिले में प्राइवेट स्कूल और कॉलेज संचालकों की कुल 1109 बसें हैं। इनमें से 2005 से पहले की आई बसें जिनकी उम्र 10 वर्ष से ज्यादा हो गई हैं, वो प्रदेश से जा चुकी हैं। जिले में 300 बसें एनओसी लेकर बाहर जा चुकी हैं। इसलिए अब जिले में 809 बसें हैं। नई बसों में जीपीएस सिस्टम लगे आते हैं लेकिन पुरानी बसों में भी जीपीएस, कैमरे और स्पीड गॉर्नर आदि जल्द लगवा लें। उन्होंने कहा कि जो नियम पुरे नहीं करेगा उसके खिलाफ केवल कानूनी कार्रवाई की जाएगी बल्कि परमिट भी रद्द कर दिया जाएगा।
15 दिन बाद फिर होगी स्कूल बसों की चेकिंग
आरटीएत्रिलोक सिंह ने बताया कि अभी केवल पासिंग के दौरान सख्ताई की जा रही है। 15 दिन के बाद स्कूल बसों की चेकिंग स्कूलों के अंदर जाकर और अन्य वाहनों की चेकिंग हाईवे और अन्य लिंक रास्तों पर की जाएगी। जिसके नियम पूरे नहीं मिले उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पानीपत. पासिंगके लिए वाहनों की जांच करते आरटीए त्रिलोक सिंह।