पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ‘गांवों के विकास के लिए हर जिले में नियुक्त हो लोकपाल’

‘गांवों के विकास के लिए हर जिले में नियुक्त हो लोकपाल’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशने पढ़ी-लिखी पंचायत बनाकर देश के समक्ष मॉडल प्रस्तुत किया है। दूसरे प्रदेशों को इसे अपनाना चाहिए। गांव मतलब गंवार हो, हरियाणा से सशक्त भारत के सपने की शुरूआत हो चुकी है। गांवों के विकास के लिए अब हरियाणा के हर जिले में लोकपाल की नियुक्ति होनी चाहिए। हरियाणा में बेटियों का सरपंच चुना जाना विकास के लिए बड़ी बात है। गांव का अपना शासन हो, गांव में अधिकारी दखल दें तो अच्छा रहेगा। हरियाणा के गांव अब गांव नहीं है, यहीं से बड़ी सोच पैदा हो रही है। विश्व स्तर पर खिलाड़ी डंका बजा रहे हैं।

यह बात झारखंड के देहात में आदिवासियों की दशा दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पदम श्री अशोक भगत ने हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी करनाल में प्रदेश के 80 ट्रेनरों को संबोधन में कही। यही ट्रेनर जल्द ही प्रदेश के 6187 सरपंचों को प्रशिक्षण देंगे।

पंचायतों में भ्रष्टाचार कैसे रोकें‌?

गांवका अपना विजीलेंस खड़ा हो, जिला स्तर पर लोकपाल की नियुक्ति की जाए।

कामपारदर्शी कैसे हो सकता है?

पंचायतोंको एक बोर्ड पर अंकित करना चाहिए, कितना पैसा मिला, कितना खर्च हुआ। किस काम पर पैसा खर्च किया गया।

पैसेका सदुपयोग कैसे किया जाए?

गांवोंमें स्वच्छता एवं स्कूल प्राथमिक होने चाहिए। वातावरण सही होगा तो फिर पढ़ाई करने में भी बच्चों का मन लगेगा।

स्वच्छतामें क्या भूमिका हो सकती है?

जवाब:अभी भी स्वच्छता का जिम्मा अधिकांश जगह महिलाओं पर है। ऐसे में महिला स्वयं सहायता समूह एवं बेरोजगार युवकों महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...