पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोर गिरोह के 9 बदमाश गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | पिछलेदस वर्षों से भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे एक अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह के नौ बदमाशों को सीआईए वन पुलिस टीम ने मंगलवार शाम गंदा नाला बबैल पटड़ी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार देसी पिस्टल सात जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हंै। अदालत ने सभी आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर भेजा है। आरोपियों ने 31 जनवरी की रात को डिकाडला गांव में डेरी फार्म में नौकरों को बंधक बनाकर नौ भैंस चोरी करने की वारदात सहित कई वारदातें कबूली हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

कैंटरकी बदल रखी थी नंबर प्लेट

सीआईएवन टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी मेरठ के मडपाई गांव निवासी नज्जू उर्फ नजमुदीन, अलिजाम, आसिफ, साजिद, मेरठ के नंगलामल गांव निवासी युसुफ, टिवखा निवासी इलियास उर्फ पप्पू, बागपत के खेकड़ा निवासी रोहित, बागपत के अकदपुर निवासी बब्लू और हापुड़ के हुजैन नली गांव निवासी लक्ष्म हैं। मंगलवार शाम को सीआईए वन टीम गांव भैंसवाल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान बबैल नाले की पटड़ी के पास चोरी गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सोनीपत, करनाल, दिल्ली मेरठ में भैंस चोरी की कई वारदातें कर चुके हैं।

पकड़े गए भैंस चोर गिरोह के सदस्य।

खबरें और भी हैं...